फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हड़ताल खत्म कर ओपीडी में लौटे चिकित्सक, रोगियों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चिकित्सकों की हड़ताल खत्म होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलना शुरू हो गई है। ओपीडी में चिकित्सकों की मौजूदगी से मरीजों ने राहत की सांस ली है। अब सामान्य चिकित्सा से जुड़े ऑपरेशन भी हो पाए। गर्भवती महिलाओं के प्रसव से लेकर हर मरीज को विशेषज्ञ चिकित्सक की उपस्थिति में स्वास्थ्य लाभ मिलने से तीमारदारों को भी राहत मिल पाई।
विज्ञापन

सोमवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर और लडभड़ोल की सभी ओपीडी में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। 400 से अधिक मरीज दोपहर तक इन दोनों अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचे। सामुदायिक अस्पताल चौंतड़ा में डॉ. अंशु ने 100 से अधिक मरीजों को उपचार किया। उधर, सीएमओ मंडी डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि अस्पतालों की ओपीडी में सामान्य कार्य शुरू हो गया है। डॉक्टर सेवा भाव से मरीजों को उपचार दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें