फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हड़ताल से लौटे चिकित्सक, सामान्य से कम रही ओपीडी

विज्ञापन
सुंदरनगर सिविल अस्पताल में हड्डी रोग ओपीडी के बाहर इंतजार करते रोगी। संवाद
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। शिमला में चिकित्सक और मरीज के बीच हुए विवाद के बाद चिकित्सकों के सामूहिक अवकाश पर जाने से प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। सोमवार को चिकित्सकों की ओर से हड़ताल वापस लेने के बाद अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं दोबारा शुरू हो गईं। हड़ताल समाप्त होने के बावजूद सोमवार को सुंदरनगर सिविल अस्पताल में सामान्य से कम ओपीडी दर्ज की गई। इसका मुख्य कारण यह रहा कि हड़ताल खत्म होने की सूचना दूरदराज क्षेत्रों तक समय पर नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

इसी वजह से गायनी, हड्डी और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के कक्षों में मरीजों की संख्या आम दिनों की तुलना में कम रही। अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं और वार्ड पहले की तरह सुचारु रूप से चलती रहे। इससे पहले तीन दिन तक एंबुलेंस चालकों की हड़ताल का सबसे अधिक असर प्रसूति महिलाओं पर पड़ा। अस्पताल से घर लौटने के लिए उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा, जिससे परिजनों की परेशानियां और बढ़ गईं। हड़ताल और अवकाश के चलते सुंदरनगर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सोमवार सुबह नौ बजे के बाद चिकित्सकों के अवकाश से लौटने पर पर्ची काउंटर पर तैनात कर्मचारियों ने सभी तरह की ओपीडी की पर्चियां बनाईं। सोमवार को ओपीडी भले ही कम रही, लेकिन अस्पताल में एक्सरे, मरहम पट्टी और अन्य जांच सेवाएं लगातार जारी रहीं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में सोमवार को हड़ताल से लौटे चिकित्सक अपने-अपने कक्षों में मौजूद रहे। सोमवार को जहां सामान्य दिनों में छह से सात सौ ओपीडी होती थी, वह घटकर तीन सौ से चार सौ के बीच सिमट गई।
उधर, अस्पताल के एसएमओ डॉ. चमन ठाकुर ने बताया कि चिकित्सकों के सामूहिक अवकाश की समाप्ति के बाद सिविल अस्पताल में सामान्य दिनों की तरह ओपीडी शुरू हो गई है।
....
भाई की सर्जन ने बाजू की पट्टियां देखनी थीं। जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि डॉक्टर सायं चार बजे मिलेंगे। हड़ताल खत्म होने की सूचना सोशल मीडिया से मिली थी, तभी अस्पताल पहुंचे थे।
-कृष्ण लाल, निवासी सुंदरनगर
....
शुक्रवार को सिविल अस्पताल में हड़ताल होने की वजह से वापस घर लौटना पड़ा था। सोमवार को हड़ताल खत्म होने की सूचना मिलते ही इलाज के लिए सुंदरनगर आ गया। डॉक्टर ने अच्छे से इलाज किया।
विज्ञापन

-बाबू राम, निवासी जमथल
0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें