जोगिंद्रनगर अस्पताल मे इलाज के लिए पहुंचे मरीज।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में शुक्रवार को मुख्य ओपीडी में चिकित्सक न मिलने से मरीजों का उपचार प्रभावित हुआ। आपात सेवाओं में अचानक भीड़ उमड़ने से मरीज परेशान हुए। कई किलोमीटर का सफर तय कर इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को 11:30 बजे उपचार की सुविधा मिल पाई।
कई मरीज बिना उपचार के लौट गए। दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के चलते घोषित राजकीय शोक के चलते स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सक ओपीडी में नहीं मिले तो व्यवस्था चरमरा गई। तीमारदार संजय, मोहित, समीर और संजय ने बताया कि उन्हें अस्पताल की ओपीडी में 11:30 बजे से मरीजों का इलाज शुरू हुआ। करीब 200 मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे। बाल रोग ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ. रोशन लाल कौंडल शिशुओं को उपचार दिलाते रहे। संवाद