फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में गायनी ओपीडी में नहीं मिले चिकित्सक

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में आपातकालीन सेवाओं में उमड़ी महिला मरीजों की भीड़। स्त्रोत- जागरूक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में शनिवार को गायनी ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सक के न मिलने से महिलाओं को उपचार हासिल करना चुनौतीपूर्ण बना रहा। उपमंडलीय अस्पताल की एकमात्र गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं शनिवार को आपात सेवाओं में लगी थी। इस कारण मरीजों को परेशानी आई।
विज्ञापन

हाथों में पर्ची लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रही गर्भवती महिलाओं को समय पर उपचार नहीं मिल पाया। इन दिनों चिकित्सकों के संकट के बीच गायनी ओपीडी को भी बंद रखकर आपात सेवाओं को सुचारु रखने का प्रयास अस्पताल प्रबंधन कर रहा है। उधर, सीएमओ डाॅ. एनके भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में रिक्त चल रहे चिकित्सकों के पदों के कारण ऐसी स्थिति पेश आई है। व्यवस्था में सुधार लाने के प्रयास जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें