फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में अस्पताल से नदारद रहे डॉक्टर

Fri, 13 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को सुबह ही सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल खुलने के 9.30 के समय से करीब 15-20 मिनट पहले वह अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन अधिकंाश डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल नहीं पहुंचे थे। वीरवार को जोगिंद्रनगर में अमर उजाला की ओर से आयोजित आपकी आवाज कार्यक्रम में लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सिविल अस्पताल में पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं न होने के मुद्दे उठाए थे।
विज्ञापन


कौल सिंह ठाकुर ने अस्पताल में मरीजों का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने अस्पताल के उपमंडलीय चिकित्सा अधिकारी डा. जितेंद्र चौहान से भी समस्याओं के संदर्भ में जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल परिसर में स्थापित एसआरएल लैब को भी समयानुसार सेवाएं देने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जोगिंद्रनगर अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा अस्थि रोग विशेषज्ञ को नियुक्त करने बारे आदेश जारी किए जाएंगे।

इस अवसर पर चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ ने भी अपनी समस्याएं स्वास्थ्य मंत्री समक्ष रखी। कौल सिंह ठाकुर ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अस्पताल के नए भवन का भी निरीक्षण किया और रोगियों के लिए कैंटीन बाहर बनाए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जीवन ठाकुर और जिला सचिव रंजन शर्मा भी उनके साथ थे।
विज्ञापन


उधर, अमर उजाला आपकी आवाज कार्यक्रम में लोगों की ओर से उठाई गई समस्याओं पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। शहर में ट्रैफिक लाइट पर शुक्रवार को दोपहिया वाहन चालक नियमों का पालन करते नजर आए। वहीं पुलिस ने नशेड़ियों पर नजर रखने के लिए रेस्ट हाउस परिसर और आवासीय कॉलोनी में गश्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें