धर्मपुर (मंडी)। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बाढ़ प्रभावितों से कहा है कि वे हिम्मत न हारें। भाजपा का एक कार्यकर्ता प्रभावितों के साथ है। समूचे धर्मपुर में प्रभावितों की मदद के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को चंदा एकत्रित करने के लिए अभियान शुरू करने को कहा गया है।
जो भी राशि इससे एकत्रित होगी, उस राशि को प्रभावितों को किस्त के रूप में वितरित किया जाएगा। इससे कि प्रभावित दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें। प्रभावितों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि हिम्मत मत हारो, हम धर्मपुर को दो साल के अंदर पहले से कहीं अधिक बेहतर बनाएंगे। महेंद्र सिंह ने धर्मपुर क्षेत्र में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा प्रभावितों का दुख दर्द भी साझा किया। संवाद