फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमए कुल्लू ने एफसी रेड को 1-0 से हराया

विज्ञापन
गागल मैदान मंडी में फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन अपना दमखम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। गागल में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को डीएमए शिमला और ग्रीनलैंड मंडी के बीच मैच खेला गया। यह मैच ड्रॉ रहा। लीग का दूसरा मैच डीएमए लाहौल स्पीति और भूपेंद्र मेमोरियल एफसी ब्लू के मध्य खेला गया। इसमें डीएमए लाहौल स्पीति ने 2-1 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

मिनी फुटबाल एसोसिएशन के प्रेस सचिव सुशांत शर्मा ने बताया कि तीसरा मैच डीएमए कुल्लू और भूपेंद्रा मेमोरियल एफसी रेड के मध्य खेला गया। इसमें डीएमए कुल्लू ने 1-0 से जीत हासिल की। लीग का चौथा मैच डीएमए मंडी और अननोन एफसी के मध्य खेला गया। इसमें डीएमए मंडी ने 4-0 से मैच जीता। लीग का पांचवां मैच डीएमए कांगड़ा और माउंटेन लायंस के मध्य खेला गया, जिसमें डीएमए कांगड़ा ने 5-1 से मैच जीत लिया।
अगला मैच ट्रायंफ एफसी और भूपेंद्रा एफ़सी रेड के बीच खेला गया, जिसमें 3-0 से भूपेंद्रा एफ़सी रेड जीता। अननोन एफसीए और अननोन एफ़सीबी के बीच खेले गए मुकाबले में अननोन एफसीए जीता। डीएमए कांगड़ा और ग्रीनलैंड मंडी के मध्य मैच में डीएमए ने जीत हासिल की। डीएमए मंडी और गागल बी के बीच भी मैच हुआ जो ड्रॉ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें