मंडी। पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश की ओर से 30 और 31 जनवरी को रेफरी, कोच और खिलाड़ियों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण सेमिनार मंडी में आयोजित होगा। इस सेमिनार में प्रदेश के 50 खिलाड़ी और 15 रेफरी, कोच भाग लेंगे।
पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद ने बताया कि इस दौरान प्रदेश की सीनियर महिला और पुरुष की टीम का चयन ट्रायल भी करवाया जाएगा। इस ट्रायल में प्रदेश एसोसिएशन से संबद्ध खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अनुरोध किया है कि वे अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो और जन्म प्रमाण पत्र साथ लेकर आए।
प्रदेश के चयनित खिलाड़ियों की टीम 26 से 28 फरवरी को हरियाणा में होने जा रही सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। संवाद