फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: केवी धर्मपुर में कप्तान चुने दिव्यांश और रिद्धिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। केंद्रीय विद्यालय धर्मपुर में विद्यालय कप्तान (बालक एवं बालिका) के लिए चुनाव करवाए गए। कप्तान पद के लिए एक अगस्त को नामांकन प्रक्रिया रखी गई थी।
विज्ञापन

इसमें आठवीं कक्षा के चार छात्रों (02 बालक व 02 बालिका) ने विद्यालय कप्तान बनने के लिए नामांकन भरा। इसमें दो छात्र दिव्यांश और प्रद्युमन, छात्राएं रिद्धिमा और याशिका के बीच प्रतिस्पर्धा रही। पोलिंग स्टेशन कलस्वाई में चुनाव प्रक्रिया अपनाई है। प्राचार्य ने पर्यवेक्षक के रूप में भूमिका निभाई।
विद्यालय के सभी छात्रों ने मतदान किया। मास्टर दिव्यांश शर्मा ने 47 मत हासिल कर मात्र दो मत से जीत प्राप्त की। मास्टर प्रदुमन 45 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह बालिकाओं में कुमारी रिद्धिमा को 56 मत प्राप्त कर 30 मतों से जीत हासिल की। याशिका को 26 मत मिले। सात विद्यार्थियों ने नोटा का भी उपयोग किया। प्राचार्य रामवीर मीना ने सभी विजयी उम्मीदवारों को जीत की बधाई देते हुए मत का महत्व समझाया। मतदान प्रतिशत 64.20 प्रतिशत रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें