फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग खिलाड़ियों को मिले समान अवसर और सम्मान : कविंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित
विज्ञापन

सुंदरनगर में राज्यपाल ने विशेष बच्चों की ओर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर, सम्मान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह बात राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बुधवार को सुंदरनगर में आयोजित विशेष बच्चों के दीपावली उत्सव में कही। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हिमाचल प्रदेश के विशेष खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।
स्पेशल ओलंपिक्स भारत, हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित दीपावली उत्सव-2026, विशेष बच्चों की क्षमताओं का उत्सव कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। इटली के ट्यूरिन में आयोजित वर्ल्ड विंटर गेम्स में पदक जीतने वाले शालिनी, अनिल कुमार, आकृति, गिरिधर और हेमचंद को उन्होंने बधाई दी। शिवांजलि और शुभम के प्रदर्शन की भी सराहना की। राज्यपाल ने विशेष बच्चों की ओर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और लोगों से वोकल फॉर लोकल के तहत इन उत्पादों को खरीदकर बच्चों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मलिका नड्डा ने बताया कि वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में भारतीय दल ने 33 पदक जीते थे। इनमें हिमाचल के 15 खिलाड़ियों ने 22 पदक हासिल किए। उन्होंने बताया कि 28 खिलाड़ियों को 2.56 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है। इस अवसर पर बीबीएमबी अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, उपायुक्त अपूर्व देवगन और जगदीश राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें