फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर के दिव्या प्रकाश बीएसएनएल क्रिकेट टीम के राष्ट्रीय कोच नियुक्त

Sun, 22 Sep 2024 05:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बीएसएनएल टीम के कोच बने सुंदरनगर के दिव्या प्रकाश।
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भारतीय रिजर्व बैंक के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सुंदरनगर के दिव्या प्रकाश एक बार फिर बीएसएनएल क्रिकेट टीम के कोच के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। 22 सितंबर से जयपुर में शुरू हो रही इस प्रतियोगिता में दिव्या प्रकाश लगातार 14वीं बार बीएसएनएल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को कोचिंग देंगे।
विज्ञापन

यह हिमाचल प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि यह पहली बार है कि किसी खिलाड़ी को लगातार 14 बार राष्ट्रीय टीम के कोच के रूप में चुना गया है। दिव्या प्रकाश वर्तमान में बीएसएनएल में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर बीएसएनएल के स्पोर्ट्स प्रभारी ललन साहा का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में आरबीआई, बीएसएनएल, टाटा स्पोर्ट्स, सीएजी, दिल्ली चैलेंजर, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन रेलवे, इनकम टैक्स, और केनरा बैंक जैसी प्रतिष्ठित टीमें हिस्सा लेंगी।
बीएसएनएल की टीम में सभी खिलाड़ी पूर्व रणजी खिलाड़ी हैं। टीम की कप्तानी कमलेश मकवाना को सौंपी गई है, जबकि अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में एनएस नेगी, अंशुल कपूर, रोहित मेहरा, कुलदीप दीवान, सलील यादव, संजय बेमल, तुकुना साहू, वरूण कुमार, सतीश कुमार, अमित पाटिल, विकास एस पति, पी प्रधान, महेश और नोयल राणा को शामिल किया गया है। वहीं, राजीव मीणा टीम प्रबंधक की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें