मंडी। सांसद कंगना रनौत के मंडी जिले के दौरे से पहले दिशा कमेटी का गठन किया है। उपायुक्त मंडी ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। कमेटी का गठन संसदीय चुनाव के 11 माह बाद हुआ है। दिशा कमेटी की चेयरपर्सन सांसद कंगना रनौत हैं जबकि हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इसके अलावा मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी चुने हुए विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया। कमेटी के लिए सदस्यों को भी नॉमिनेट किया गया है। इनमें रजनी ठाकुर, मोनिका कुमारी, रोशन लाल, प्रताप ठाकुर, केदार नाथ, कृष्ण चंद और आत्मा राम का नाम शामिल है। फिल्म अभिनेता सलमान खान की बीइंग ह्यूमन संस्था के स्टेट को-ऑर्डिनेटर हिमांशु शर्मा को भी सदस्य नॉमिनेट किया गया है। संवाद