फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 14 साल बाद आमजन को कामाक्षा माता ने दिए दर्शन

Wed, 02 Apr 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत रियासत के वंशज की कुल देवी माता कामाक्षा अपने पुंडरिक्ष नाग के साथ पहली अप्रैल के दिन अपने भक्त सुरेंद्र सेन के घर विराजने के बाद बुधवार को राज्य स्तरीय देवता मेला में आमजन को दर्शन देने लिए जवाहर पार्क में पहुंचीं।
विज्ञापन

माता कामाक्षा सुकेत मेला कमेटी के सचिव शिव सिंह सेन ने बताया कि माता 31 मार्च को सुंदरनगर अपने सेन परिवार को आ गई थी। इसके बाद माता बुधवार को राज राजेश्वर माता महामाया के मंदिर में गई।
उसके बाद शाम के समय देवता मेला में आमजन को दर्शन देने के लिए अपने पुंडरिक्ष नाग के साथ पहुंचीं। 14 साल के बाद माता और उनके नाग के दर्शन मेले में आमजन ने किए। इस मौके पर सुकेत सर्व देवता कमेटी ने माता के विराजमान होने के लिए विशेष व्यवस्था की। इसके बाद माता अपने सेन परिवार के यहां आतिथ्य स्वीकार करने गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें