प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र परिवारों का चयन
टिहरा (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत चसवाल की नवनिर्वाचित पंचायत की पहली बैठक वीरवार को प्रधान सुनील कुमार और उपप्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अनसवाई गांव के पात्र परिवारों का चयन करते हुए आवश्यक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा चसवाल, भड्डू और अनसवाई गांवों में विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय की गईं। पंचायत ने पक्की नालियों और सड़कों के निर्माण, सामुदायिक पेयजल टैंकों की स्थापना, स्ट्रीट लाइटें लगाने, गो-हाउस निर्माण, बावड़ियों के संरक्षण तथा ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुधार संबंधी कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया। प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए सभी वार्डों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।