संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। पोड़ा कोठी पंचायत में प्रधान उत्तम चंद की अध्यक्षता में रविवार को ग्राम सभा आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वीबी जी राम जी योजना के तहत होने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए प्रत्येक वार्ड की जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाने पर सहमति बनी।
ग्राम सभा में अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। साथ ही पंचायत में चल रही योजनाओं और निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं के समाधान पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में पिछली पंचायत के कार्यकाल से लंबित विकास कार्यों की समीक्षा की गई और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की रूपरेखा तैयार की गई। प्रधान उत्तम चंद ने कहा कि पंचायत का उद्देश्य विकास कार्यों में तेजी लाना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। बैठक में सचिव रमेश कुमार, ऑडिटर यशवंत कुमार, पंचायत सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।