फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंदिर से 12 हजार का सामान चोरी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चढ़ावे की थाली, सोने की शिव प्रतिमा और सौर ऊर्जा लाइट की बैटरी चुराने का आरोप
विज्ञापन

सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कोटली तहसील के नालसन स्थित देव सतबाला कामेश्वर मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर से चढ़ावे की कांसे की थाली, तांबे के दो पूजा पात्र, सोने की शिव प्रतिमा और सौर ऊर्जा लाइट की बैटरी चोरी होने का आरोप है। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 12 हजार रुपये आंकी गई है। ग्रामीणों ने आरोपी को साईगलू के नजदीक पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मंदिर के पुजारी सुरेश कुमार निवासी नालसन ने शिकायत में बताया कि बीते वीरवार सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद वह खेतीबाड़ी के काम से चले गए थे। मंदिर के दरवाजे पर कुंडी लगाई गई थी। बाद में उपप्रधान नरेश कुमार ने उन्हें सूचना दी कि एक व्यक्ति मंदिर से सामान चोरी कर भाग गया है। मंदिर परिसर में लगी सौर ऊर्जा लाइट की बैटरी भी पोल से निकाल ली गई थी, जिसे आरोपी ने मौके पर ही फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को साईगलू के नजदीक पकड़ लिया। इसके बाद पुजारी ने मंदिर पहुंचकर सामान की जांच की तो चढ़ावे की कांसे की थाली, तांबे के दो पूजा पात्र, करीब 300 से 400 रुपये नकद और धूप से चिपकी सोने की शिव प्रतिमा गायब मिली। शिकायत के मुताबिक चोरी हुई कांसे की थाली की कीमत एक हजार रुपये, तांबे के पूजा पात्रों की 500 रुपये, शिव प्रतिमा की 1,500 रुपये और बैटरी की कीमत करीब आठ हजार रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहन लाल निवासी हारट, कोटली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उधर, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें