फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिना ब्लॉक कांग्रेस की सहमति से कार्यक्रम करने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचन कांग्रेस गुटबाजी पर कसेगी नकेल, 30 सितंबर तक होगा बूथ गठन
विज्ञापन

150 सदस्यीय सेवा दल और हर जोन में बनेगी सोशल मीडिया टीम

संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो दशकों से लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस ने अब संगठन के भीतर चल रही खींचतान और गुटबाजी को खत्म करने के लिए बेहद सख्त रुख अपना लिया है। बग्गी स्थित जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में ब्लॉक अध्यक्ष दीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संगठन सृजन अभियान की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्लॉक कांग्रेस को विश्वास में लिए बिना कोई भी नेता अपने स्तर पर जनसभा या राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगा।
संगठन को दरकिनार कर पार्टी लाइन से हटकर काम करने वालों की रिपोर्ट सीधे प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन सर्वोपरि है और पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए बैठक में एक व्यापक कार्ययोजना भी तैयार की गई। इसके तहत 30 सितंबर तक सभी बूथ कार्यकारिणियों के गठन का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवा दल के बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। इसके अलावा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को एकजुट कर 150 सदस्यीय मजबूत सेवा दल दस्ता तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक जोन में 10-10 सदस्यों की सोशल मीडिया समितियां गठित की जाएंगी। कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में निपुण बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित होगा। बैठक में एससी विकास निगम अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, सेवा दल अध्यक्ष प्रेम लाल गुड्डू, इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश चौहान सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें