फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आपदा ने झकझोर दिया... अब मिली नई उम्मीद

Fri, 12 Dec 2025 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। प्रदेश में 2023 और 2025 की आपदाओं के बाद बड़ी संख्या में बेघर और भूमिहीन हुए लोगों को सरकार की राहत नीतियों से नया संबल मिला है। प्रभावित लोगों का कहना है कि पहले केवल भूमिहीनों को ही जमीन मिलती थी, लेकिन आपदा ने परिस्थितियां बदल दीं और सरकार ने व्यापक राहत देकर लोगों को जीने की नई आस दी है। सुक्खू सरकार ने बेघर हुए परिवारों को पुनर्वास देकर जीवन दुबारा संवारने का अवसर दिया है। चंबा से सराज तक प्रभावित लोग राहत राशि बढ़ने और योजनाओं से मिले सहारे को बड़ा समर्थन मान रहे हैं। शगुन योजना से बेटियों के विवाह में सहायता मिली है, जबकि भूमि आवंटन और बढ़ी राहत ने परिवारों को सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ने का हौसला दिया है।
विज्ञापन


व्यवस्था परिवर्तन होने पर ही आज यह सब संभव हो पाया है। मेरी पूरी जमीन 2025 की आपदा में बह गई थी। सुक्खू सरकार ने मुझे तीन बिस्वां जमीन देकर उपकार किया है। अब दोबारा से परिवार के साथ जीवन यापन कर सकूंगी। पहले सरकार की तरफ से केवल जो असल में भूमिहीन होता था, उसी को जमीनें दी जाती थीं। 2023 और 2025 की आपदा में अधिकांश लोगों के मकान, खेती योग्य जमीनें बह गई थी, लाेगों ने जीने की आस छोड़ दी थी। जमीनें न होने से लोग टेंट लगाकर रहने को मजबूर थे, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आपदा प्रभावितों को जमीनें देकर दोबारा जीने की आस बंधाई है। -सरी देवी, निवासी चैड़ा खड्ड सराज
शिक्षा विभाग में बतौर जेबीटी पद पर तैनात रहते हुए कई साल तक 3,710 रुपये एनपीएस पेंशन पर गुजारा करना पड़ा, लेकिन कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद ओपीएस बहाल की। जेबीटी से सेवानिवृत्ति के बाद इस राशि को बढ़ाकर 38 हजार रुपये कर दिया गया है। अब सेवानिवृत्ति के बाद अब जीवनयापन आसान हुआ है। भीम सिंह ठाकुर, जेबीटी एनपीएस
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों आर्थिक मदद और भूमि देकर बड़ी राहत प्रदान की है। चंबा जिले में अधिकांश ग्रामीण प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने राहत राशि बढ़ाई है। प्रभावितों के पास घर बनाने के लिए कुछ जमीन बची है जहां दोबारा से मकान बना पाएंगे। -सरदार सिंह, डलहौजी चंबा
शगुन योजना के तहत 31 हजार रुपये मिलेे। योजना के तहत बेटी के विवाह में इस राशि ने बड़ा सहारा दिया। सरकार की यह योजना लाभदायक सिद्ध हुई है। गरीब परिवार को बेटी के हाथ पीले करने में योजना का बड़ा साथ मिला है। -पूर्णा देवी, थानी सराज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें