फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: द्रंग और पधर में आपदा से बचाव की सीख दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। समर्थ जन जागरूकता अभियान के तहत वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग और पधर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में शिव गौरी कला मंच पुल घराट के लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़-नाटकों के माध्यम से आपदा जोखिम न्यूनीकरण का सशक्त संदेश दिया।
विज्ञापन

कलाकारों ने अपने जीवंत प्रस्तुतिकरण से लोगों को बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से बचने का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता और तत्परता है। इस दौरान लोगों को भूकंपरोधी भवन निर्माण के उपाय, भूस्खलन और अग्निकांड जैसी स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों और प्राथमिक उपचार की बुनियादी जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें