फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत : जोगिंद्रनगर अस्पताल के ओटी में संक्रमण की आशंका, ऑपरेशन टले

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के ऑपरेशन थियेटर में संक्रमण के चलते मरीजों के ऑपरेशन स्थगित करने पड़े। नेरचौक मेडिकल काॅलेज की रिपोर्ट आने तक ऑपरेशन थियेटर में प्रवेश निषेध कर दिया गया है। अब आपातकाल में ऑपरेशन के लिए मरीजों को मंडी या टांडा का रुख करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिन पहले ऑपरेशन थियेटर के अंदर की गतिविधियों, इस्तेमाल में लाए जाने वाले उपकरण, दीवारों और अन्य जगह के सैंपल जांच के लिए नेरचौक मेडिकल काॅलेज में भेजे थे। जहां पर संक्रमण की आशंका के बाद ओटी की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। शुक्रवार को अस्पताल के कर्मचारियों ने आपरेशन थियेटर में एक विशेष प्रकार की दवा का स्प्रे कर इसकी स्वच्छता को बढ़ाने और संक्रमण को हटाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बावजूद इसके आगामी कुछ दिनों तक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में सभी प्रकार के ऑॅपरेशनों पर रोक रहेगी। शुक्रवार को अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी संक्रमण के चलते नहीं हो पाए। आंख की इस गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को बिना ऑपरेशन ही लौटना पड़ा। अस्पताल के विभिन्न रोगी वार्डों में दाखिल मरीजों को स्वास्थ्य लाभ अस्पताल में मिल रहा है। किसी गंभीर मरीज का उपचार अगर आपात समय में अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में करना पड़ा तो इसकी सुविधा उपमंडलीय अस्पताल में नहीं मिलेगी। हालांकि अस्पताल के लघु शल्य चिकित्सा कक्ष में घटना और दुर्घटना से घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार दिलाया जा रहा है।

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में किन्हीं कारणों से शुक्रवार को मोतियाबिंद के ऑपरेशन नहीं हो पाए हैं। पंजीकृत मरीजों को जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित आगामी तारीख में निशुल्क ऑपरेशन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-डाॅ. रोशन लाल कौंडल, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
जोगिंद्रनगर अस्पताल के ऑपेरशन थियेटर में संक्रमण पाया गया। इस पर जनहित को देखते हुए ही ऑपरेशन थियेटर को अस्थायी तौर बंद किया गया है। सैंपल पास होते ही दोबारा आपरेशन थियेटर सुचारू रूप से शुरू होगा।
विज्ञापन


-डॉ. दिनेश ठाकुर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें