फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कूहल में फेंकी जा रही गंदगी, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ढेलू कूहल में गंदगी फैलाने से किसान परेशान हैं। इससे पैदावार पर भी असर पड़ रहा है। किसानों की समस्याओं को अनसुना कर कचरे की डंपिंग को बढ़ावा देने का यह सिलसिला बीते कई माह से जारी है। कार्रवाई फिर भी औपचारिकता बन कर रह गई है। किसानों रमेश, अजय, विनोद कुमार, सीमा देवी और अमर सिंह ने बताया कि कूहल में गंदगी फैलाई जा रही है। इससे उनकी फसलों पर बुरा असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने कूहल में अवैध कचरे की डंपिंग को लेकर स्थानीय प्रशासन से कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है। वहीं, स्थानीय पंचायत प्रधान सपना भाटिया ने बताया कि जल शक्ति विभाग और स्थानीय प्रशासन को इस मामले में कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। समस्या के उचित निदान को लेकर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता प्यारे लाल ने कहा कि अधिकारियों से कूहलाें में फैलाई जा रही गंदगी की फील्ड रिपोर्ट मांगी गई है ताकि आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें