फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डिंपल, शिवानी ने जूडो में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
मंडी के बैडमिंटन हॉल पड़डल में आयोजित जिला स्तरीय जूड़ो प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​​खिलाड़ी। सं
विज्ञापन
मंडी। जूडो संघ जिला मंडी की ओर से बैडमिंटन हॉल पड्डल में 13वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का रविवार को आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ पन्ना लाल चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राजेश कपूर ने किया। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग में जिले के 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। रविवार को हुए मुकाबलों में लड़कियों के जूनियर वर्ग 35 किलोग्राम भार वर्ग में सराज जूडो क्लब की डिंपल ने स्वर्ण, 40 किलोग्राम भार वर्ग में शाला निशार जूडो क्लब की शिवानी ठाकुर ने स्वर्ण जीता।
विज्ञापन

लड़कों के सब जूनियर 25 किलोग्राम भार वर्ग में सरकाघाट के नक्श परमार ने स्वर्ण, 30 किलोग्राम भार वर्ग में सरकाघाट के अंशुल शर्मा ने स्वर्ण और जोगिंद्रनगर के देवांश ठाकुर ने रजत पदक जीता। 35 किलोग्राम भार वर्ग में सरकाघाट के रित्विक ठाकुर ने स्वर्ण और सराज के कुलदीप ठाकुर ने रजत पदक जीता। 40 किलोग्राम भार वर्ग में सरकाघाट के अनिकेत शर्मा ने स्वर्ण और आकाश ने रजत पदक जीता। 45 किलोग्राम भार वर्ग में सरकाघाट के वंशज शर्मा ने स्वर्ण, नितिन भरमौरिया ने रजत और आरव ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष अंकुश सूद, उपाध्यक्ष बृज लाल चौहान, राकेश कुमार, रोहन, जीवन चौहान, दीपाली आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें