फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट में जल्द बनेंगे पार्किंग, शाॅपिंग कांप्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के विभिन्न कार्यालयों में आने वाले लोगों को अब अपने वाहन पार्क करने लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। पुराने तहसीलदार निवास के स्थान पर करीब दो बीघा भूमि में वाहनों को पार्क करने के लिए पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इस भूमि को नगर परिषद के नाम कर दिया गया है। इसके अलावा नगर परिषद की बस स्टैंड के निकट पुरानी इमारत के स्थान पर भी बहुमंजिला पार्किंग एवं शापिंग कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। सरकाघाट उपमंडल में वाहन चालकों को अपने वाहन पार्क करने की समस्या रहती है। अस्पताल, तहसील, न्यायालय, पुलिस थाना समेत काॅलेज आने वाले लोगों को अपने वाहन सड़क के किनारे पार्क करना पड़ते हैं। कई बार इससे यातायात बाधित होता है।
यातायात पुलिस वाहनों के चालान कर देती है। वाहन चालकों की इस समस्या का अब जल्द समाधान होगा। नगर परिषद वाहन चालकों की सुविधा के लिए पार्किंग का निर्माण करेगी। इसमें करीब 150 वाहनों को पार्क करने की क्षमता रहेगी। इससे जहां नगर परिषद को आय प्राप्त होगी वहीं सरकाघाट बाजार में वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े करने से पैदा होने वाली यातायात की समस्या का भी हल हो जाएगा।
विज्ञापन

....
जमीन को नगर परिषद सरकाघाट के नाम कर दिया है। बहुत जल्द कार्य शुरू होगा। इससे वाहन चालकों की बड़ी समस्या का हल होगा।
-पवन ठाकुर, कांग्रेस नेता
.......
पुराने बस अड्डे के निकट अब चार मंजिला भवन में पार्किंग, कांप्लेक्स बनाया जाएगा। प्रत्येक मंजिल में शौचालय और लिफ्ट की सुविधा होगी। इससे नगर परिषद की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

-कश्मीर सिंह, चेयरमैन, नगर परिषद सरकाघाट
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें