फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग अस्पताल में शुरू हुई डिजिटल एक्सरे सुविधा

Wed, 24 Sep 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग अस्पताल में मरीजों की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए एक्सरे सेवाओं को पूरी तरह से डिजिटलीकृत कर दिया गया है। यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई तकनीकी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


करसोग अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक एक्सरे किए जाते हैं। पहले मरीजों को एक्सरे करवाने के बाद फिल्म तैयार होने तक इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब इस नई व्यवस्था से मरीजों को एक्सरे करने के बाद फिल्म के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक्सरे रिपोर्ट सीधे संबंधित डॉक्टर के कंप्यूटर सिस्टम पर पहुंच जाएगी जो मरीज का उपचार कर रहा है। डॉक्टर ऑनलाइन ही रिपोर्ट देखकर तुरंत उपचार शुरू कर सकेंगे।
इस सुविधा से मरीजों को सबसे बड़ी राहत यह मिलेगी कि डिजिटल एक्सरे रिपोर्ट को मरीज के मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसका लाभ यह होगा कि मरीज को रिपोर्ट कहीं भी और कभी भी दिखाने या इस्तेमाल करने में आसानी होगी। यह व्यवस्था पूरी तरह पेपरलेस, तेज और पारदर्शी है।
विज्ञापन

बीएमओ करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि इस सुविधा से मरीजों को न केवल समय की बचत होगी बल्कि अस्पताल की कार्यप्रणाली भी और अधिक आधुनिक बनेगी। डिजिटल एक्सरे प्रणाली से रोग की पहचान और इलाज की दिशा तय करने में अधिक सटीकता आएगी। साथ ही अस्पताल का मेडिकल रिकॉर्ड भी सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संग्रहित हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व करसोग अस्पताल में ऑनलाइन पर्ची सिस्टम भी शुरू किया गया हैं जिसे मरीजों और स्थानीय लोगों ने अत्यंत सराहा है। डॉ. चौहान ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा निर्देश और आधुनिक तकनीक के प्रयोग से करसोग अस्पताल भविष्य में भी मरीजों को और बेहतर व सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें