फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर केवी के लिए सरकार से नहीं मिला सहयोग : अनुराग

विज्ञापन
कोठी पत्तन पर बने पुल का निरीक्षण करते सांसद अनुराग ठाकुर व अन्य।
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने सज्याओपिपलु, कलस्वाई और सिद्धपुर में जनता की जनसमस्याओं को सुना। अधिकतर का मौके पर ही निपटारा किया। कहा देशभर में धर्मपुर एक ऐसा हलका है, जहां एक नहीं बल्कि दो केंद्रीय विद्यालय हैं।
विज्ञापन

संधोल केंद्रीय विद्यालय के भवन का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। धर्मपुर केंद्रीय विद्यालय के भवन का कार्य अभी तक इसलिए पूरा नहीं हो पाया, क्योंकि प्रदेश सरकार का यहां सहयोग नहीं मिला। धर्मपुर केंद्रीय विद्यालय के नाम जमीन हो गई है और जल्द ही यहां भवन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कहा कि आने वाले दिनों में धर्मपुर दूरसंचार उपमंडल में सभी सुविधाएं बहाल कर दी जाएंगी। कहा कि जालंधर-मंडी वाया धर्मपुर-कोटली के निर्माण कार्य की शिकायतें मिली हैं। इस कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें