मंडी। सदर क्षेत्र की पधियू पंचायत के जोला गांव में बाबड़ी का दूषित पानी पीने से डायरिया फैल गया था। अब तक 35 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें से अधिकारी ठीक हो गए हैं और 12 सक्रिय मरीज हैं। इनकी निगरानी की जा रही है। जलजनित रोगों को लेकर बुधवार को उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा ने बताया कि घर-घर सर्वेक्षण में स्थानीय बावड़ी का पानी दूषित पाया गया है।
पानी की सैंपल फेल होने पर बावड़ी को सील कर दिया है। प्रभावित परिवारों को क्लोरीन टैबलेट, ओआरएस पैकेट, दवाइयां और आईईसी सामग्री दी गई है।
टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि नए मामलों को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी भेजा जाए। उपायुक्त ने बरसात के मौसम में जलजनित रोगों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए और समय पर जानकारी साझा करने को कहा। बैठक में एडीएम डॉ. मदन लाल, एसएमओ डॉ. धर्म सिंह वर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।