फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छोटी माली धीरज, बड़ी माली में मुकेश बने विजेता

विज्ञापन
कपाही देवता मेला के दंगल के विजेता पहलवान आयोजकों के साथ । स्रोत आयोजक
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के कपाही में प्रसिद्ध दो दिवसीय देव सत श्री बालाकामेश्वर मेला दंगल के साथ संपन्न हुआ। इलाके के आराध्य देव श्री बालाकामेश्वर की मौजूदगी में इस बार मेले में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने देवता का आशीर्वाद लिया। स्थानीय पहलवानों के साथ बाहरी राज्यों से आए पहलवानों ने भी दंगल में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

छिंज और मेला कमेटी ने छोटी माली के विजेता पहलवान धीरज को 5100 और उप विजेता पहलवान रुक्कमदीन को 4100 रुपये की राशि से सम्मानित किया। देर शाम तक चली बड़ी माली के कड़े मुकाबले में रूप अखाड़ा धवाल के पहलवान मुकेश ने दिल्ली के नामी पहलवान नरेश को हराया।
मेला कमेटी ने विजेता पहलवान मुकेश को 11,000 रुपये तथा उपविजेता पहलवान दिल्ली के नरेश को 9,000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। कपाही के महेंद्र सिंह रावत एवं रिंटू ने रेफरी की भूमिका निभाई। कमेटी प्रधान भूपेंद्र रावत ने कहा कि जनता के सहयोग से यह मेला मनाया गया। कमेटी सदस्य हुक्म सिंह बन्याल ने बताया कि इस बार कुश्ती में लगभग 1.90 लाख रुपये की राशि खर्च हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें