फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तीन कैंटीनों का निरीक्षण, मिली खामियां, भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मेडिकल कॉलेज नेरचौक की दो और सुंदरनगर सिविल अस्पताल की एक कैंटीन का शनिवार को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान तीनों ही कैंटीन में कई तरह की खामियां पाई गईं। अब विभाग की तरफ से नोटिस जारी किए जाएंगे। टीम ने तीनों जगह से तीन खाद्य सामग्रियों के सैंपल भरे हैं जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विवादों में आई सिविल अस्पताल सुंदरनगर की कैंटीन के साथ नेरचौक मेडिकल कॉलेज की दो कैंटीनों की भी शिकायत विभाग के पास पहुंची थी। इस पर विभागीय टीमों ने औचक निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। मेडिकल कॉलेज की एक कैंटीन से आटा का एक, दूसरी कैंटीन से अरहर दाल का सैंपल भरा गया है।
इसके अलावा सुंदरनगर सिविल अस्पताल की कैंटीन से बासमती चावल का एक सैंपल भरा गया है। तीनों ही सैंपल को कंडाघाट स्थित लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग मंडी के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने कहा कि तीन कैंटीन का निरीक्षण किया गया। तीन खाद्य सामग्रियों के सैंपल भरे गए हैं। नियमानुसार मामले में कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें