फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: हाईवे कटिंग से बेघर हुआ परिवार, राहत और मुआवजे की मांग को लेकर विधायक चंद्रशेखर का धरना

Thu, 26 Nov 2026 12:15 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मंडी के धर्मपुर क्षेत्र के कुम्हारड़ा गांव में हाईवे निर्माण के दौरान घर के नीचे कटिंग के करीब डेढ़ महीने बाद सुरक्षा दीवार लगाने का काम शुरू हुआ। नींव की खुदाई के दौरान मकान का एक हिस्सा ढह गया और शारदा देवी का परिवार बेघर हो गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
हाईवे कटिंग से ढहा मकान, परिवार बेघर! - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे निर्माण के दौरान घर के नीचे की गई कटिंग और सुरक्षा दीवार लगाने में देरी के बाद धर्मपुर के कुम्हारड़ा गांव में एक परिवार का आशियाना उजड़ गया। करीब डेढ़ महीने पहले मकान के नीचे कटिंग की गई थी, लेकिन लंबे समय तक सुरक्षा दीवार (डंगा) नहीं लगाई गई। अब जब डंगा लगाने के लिए नींव की खुदाई शुरू हुई तो मकान का एक हिस्सा ढह गया। इससे 55 वर्षीय शारदा देवी का परिवार बेघर हो गया है।

विज्ञापन




प्रभावित परिवार को राहत और न्याय दिलाने की मांग को लेकर धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर भी घर के बाहर धरने पर बैठ गए। परिवार का कहना है कि मकान को हुए नुकसान के बाद उन्हें जल्द मुआवजा दिया जाए, ताकि वे दोबारा अपना घर बना सकें।
विज्ञापन


डेढ़ महीने पहले हुई थी घर के नीचे कटिंग
कुम्हारड़ा गांव में पिछले कई वर्षों से हाईवे निर्माण का काम चल रहा है। प्रभावित परिवार के बेटे आशीष कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले निर्माण कंपनी ने उनके घर के नीचे कटिंग की थी। उस समय जल्द ही सुरक्षा दीवार लगाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन लंबे समय तक काम शुरू नहीं हुआ। आशीष के अनुसार, परिवार की ओर से लगातार दबाव बनाने के बाद जब डंगा लगाने के लिए नींव की खुदाई शुरू की गई तो मकान का एक हिस्सा ढह गया। आशीष भारतीय सेना में कार्यरत हैं। परिवार अब जल्द मुआवजा देने की मांग कर रहा है, ताकि दोबारा अपना आशियाना बना सके।

Trending Videos
विज्ञापन

पत्थरों के लालच में कटिंग करने के आरोप
स्थानीय लोगों ने निर्माण कंपनी और ठेकेदारों पर पत्थरों के लालच में मनमाने ढंग से कटिंग करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कटिंग से निकलने वाले पत्थरों का निजी तौर पर बेचने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रभावित परिवार की परिजन स्नेह पुष्पा ने क्षेत्र में कथित गैरकानूनी ब्लास्टिंग की जांच करवाने की मांग उठाई है। हालांकि, कटिंग और ब्लास्टिंग से जुड़े इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है।



परिवार को मकान बनने तक मिलेगा किराया
निर्माण कंपनी की कार्यप्रणाली से नाराज विधायक चंद्रशेखर प्रभावित परिवार के घर के बाहर धरने पर बैठे। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से परिवार को स्थायी मकान बनने तक हर महीने किराया दिया जाएगा। विधायक के अनुसार, मुआवजे से जुड़े मामले को कमेटी के समक्ष भेजने का निर्णय लिया गया है। परिवार को अब मुआवजे पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

धर्मपुर क्षेत्र में नुकसान के 194 मामले आए सामने
धर्मपुर और आसपास के क्षेत्रों में हाईवे निर्माण के दौरान हुए नुकसान से जुड़े 194 मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों पर अब संज्ञान लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें