लडभड़ोल (मंडी)। रविवार को लडभड़ोल टैक्सी यूनियन में उपप्रधान का चुनाव किया गया। इसमें धर्म सिंह को यूनियन का उपप्रधान चुना गया। इसके बाद प्रधान ज्योति प्रकाश, उपप्रधान धर्म सिंह, सचिव अखिल कुमार और कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने बैठक का आयोजन किया।
टैक्सी यूनियन के प्रधान ज्योति प्रकाश ने कहा कि निजी वाहनों में यात्रियों को ढोया जा रहा है। इस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन और सरकार ने कोई भी संज्ञान नहीं लिया तो टैक्सी चालक सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि निजी वाहनों का टैक्सी की तरह संचालन करने वाले लोगो के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सन्नी कुमार, मनोहर लाल, राजेश शर्मा, लब्बु, छोटू, संतोष कुमार धर्म सिंह, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद