फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कुवैत में बल्ह घाटी का धनदेव लापता, कंगना से मिले परिजन

Thu, 11 Jul 2024 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
कुवैत में लापता धनदेव। स्त्रोत- परिजन
विज्ञापन
मंडी। कुवैत में सात साल से मोटर मैकेनिक का काम करने वाले बल्ह घाटी के बडसू गांव का धनदेव 16 दिनों से लापता चल रहा है। कोई खैर खबर न मिलने से परिजन बेहाल हैं। धनदेव की तलाश के लिए बुधवार को परिजनों ने मंडी की सांसद कंगना रणौत से गुहार लगाई। परिजन मंडी में कंगना से मिले और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन




धनदेव के मामा हंसराज ने बताया कि कुवैत में मजदूरों के आवास वाली इमारत को आग लगने के बाद खाली करवाया गया था। इसके बाद से धनदेव लापता है। बीते साल पिता के देहांत के बाद नौ माह पहले ही धनदेव कुवैत लौटा था। उन्होंने बताया कि बीते 22 जून को धनदेव ने उन्हें टिकट भेजने की बात कही, लेकिन बाद में 24 जून को धनदेव ने फिर से फोन कर टिकट भेजने से इंकार कर दिया। इसके बाद और उसी दिन से ही उसका नंबर बंद हो गया।



धनदेव की पत्नी राधा ने बताया कि 24 जून शाम से उसके साथ कोई भी संपर्क नहीं हुआ है। माता मसरा देवी ने कहा कि धनदेव के सहारे ही पूरा परिवार चल रहा है। परिवार में वही इकलौता कमाने वाला है और अब उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। परिजनों के अनुसार धनदेव की तलाश के लिए प्रशासन से लेकर सरकार तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन




धनदेव के पास पासपोर्ट व वीजा सहित सभी कागज पत्र हैं। कुवैत में उसके साथियों ने भी धनदेव की तलाश की, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया। परिजनों ने सांसद से इस मामले में उचित कार्रवाई करते हुए धनदेव को तलाशने की मांग उठाई है, ताकि उसे घर सुरक्षित पहुंचाया जा सके। उधर, सांसद कंगना रणौत ने परिजनों को इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कुवैत में लापता धनदेव। स्त्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें