रिवालसर (मंडी)। रिवालसर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें ढमेश्वर ठाकुर और संजय कुमार को महामंत्री बनाया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर किरण कुमार, रोशन लाल, दमोदर वर्मा, रमेश कुमार की ताजपोशी हुई है। कोषाध्यक्ष यशपाल ठाकुर को बनाया गया। मंडल सचिव नीलम शर्मा, चमेली शर्मा, रजनी नायक, गीता देवी और लीला वशिष्ठ को बनाया।
तेज लाल को मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता किशोरी लाल, कार्यालय सचिव भारती शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक अमर चंद, सोशल मीडिया सह सचिव जितेंद्र ठाकुर को बनाया गया है। राजेंद्र राणा ने बताया कि कार्यकारिणी में सभी वर्गों और रिवालसर क्षेत्र के सभी स्थानों से कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी रिवालसर क्षेत्र में भाजपा को नई ऊंचाइयों में पहुचाएगी। संवाद