फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: औट-लुहरी मार्ग पर नौ करोड़ से बनेगा धामण पुल

Fri, 12 Apr 2024 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बालीचौकी के पास धामण में पुल निर्माण के लिए जुटी मशीनरी। संवाद
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। राष्ट्रीय राजमार्ग 305 औट-लुहरी मार्ग पर धामण स्थान पर नौ करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल के बनने से हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी और आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं रहेगी। वर्तमान में पुल है, लेकिन इस पुल पर कई तरह की दिक्कतों का सामना वाहन चालकों समेत यात्रियों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बालीचौकी से तीन किलोमीटर की दूरी पर बन रहे इस पुल पर नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर अवार्ड कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। पुल निर्माण में लगी कंपनी ने पुल को समय सीमा से पहले तैयार करने की हामी भरी है। कंपनी ने इस पुल को नौ माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा है। विभाग की मानें तो इस पुल की लंबाई 60 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर होगी।
बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 305 औट-लुहरी पर धामण स्थान में लोक निर्माण विभाग की ओर से लोहे के पुल का निर्माण करवाया था। इस पुल की भार उठाने की क्षमता अधिक न होने के कारण पुल में कई प्रकार की दिक्कतें आ रही थी। क्षेत्रवासियों की परेशानियों को देखते हुए यहां नए पुल बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसे हरी झंडी मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू हुआ है। स्थानीय सेवा राम, दौलत राम, देवकू राम व अन्य ने बताया कि पुल बनने से हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। आवाजाही में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं रहेगी।
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग 305 के एसडीओ टहल सिंह ने कहा कि धामण पुल की भार क्षमता कम होने के कारण यहां बार बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। विभाग द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए यहां पुल निर्माण की पैरवी की थी। हिमाचल सरकार ने इसके लिए धनराशि की स्वीकृति दी है। उम्मीदवार इस वित्तीय वर्ष के खत्म होेने से पहले ही यह पुल बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें