फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ादेव कमरूनाग के दर्शनों के लिए टारना में उमड़े भक्त

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान पड्डल मैदान में लोगों को आशीर्वाद देने जाते श्रद्? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। महाशिवरात्रि महोत्सव में बड़ादेव कमरूनाग के दर्शनों के लिए रोजाना टारना माता मंदिर में भीड़ उमड़ रही है। रविवार की छुट्टी के चलते देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में भक्तों ने देवता के दर्शन किए।
विज्ञापन

भक्तजनों ने जै देवा कमरूआनागा ओ आया लोहढ़ी मेले सहित अन्य भजन गाए। भक्तजनों ने माता की भेंटें भी गाईं। महाशिवरात्रि के पांचवें दिन टारना में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रही। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया।
भक्तों ने कतारों में लगकर देव कमरूनाग और माता टारना के दर्शन किए। माता के मंदिर परिसर में गर्भगृह से लेकर मेन गेट के बाहर तक हजारों भक्तों ने शीश नवाया। देवता के कारदारों ने भक्तों को देवता के चावल और फूल (शेष) देकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

देवता के गूर टिकम राम ने बताया कि देवता से आशीर्वाद लेने के लिए सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं। महाशिवरात्रि को लेकर देव कमरूनाग आठ मार्च को टारना मंदिर से अपने मूल स्थान के लिए वापसी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें