सुंदरनगर/बग्गी (मंडी)। नाचन क्षेत्र के हाटेश्वरी मंदिर कमेटी की ओर से तीन दिवसीय हटगढ़ मेले की पूर्व संध्या पर वीरवार रात को मंदिर में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के मशहूर भजन गायक अभिषेक सोनी ने रातभर महामाई का गुणगान किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी धनोटू रमा सूद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।
जिला परिषद सदस्य जागृति राणा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। मंदिर कमेटी के प्रधान नंद लाल ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। युवा गायक अभिषेक ने गुरु वंदना से जागरण का आगाज किया।
उन्होंने आए मेरे सतगुरु प्यारे, मंदिरा दा नजारा हो मैया मेरी, जरा गेर गड्डी नू लादे मैनूं कटड़ा शहर पूजादे, शेरां ते चढ़ कर आई मेरी मां शेरां ते, भवन रंगीला मां का शेर पीला पीला है। मेरे मंदरा जो आया महाराणी ओ मैया हाटेश्वरी भेंटों से हाजिरी लगाई। इस दौरान पंडाल में बैठे श्रद्धालु खूब झूमे। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के वरिष्ठ उप प्रधान डॉ. संतराम, उप प्रधान चिंतराम, बलदेव राणा, चमन, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद