फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हे गणपति दीनदयाल... पर नाचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में गणपति महोत्सव में गायिका वंदना ने बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के पुराना पंजाब नेशनल बैंक के निकट गणेश महोत्सव की सातवीं भजन संध्या में हिमाचल की भजन गायिका वंदना ने हे गणपति दीनदयाल, तेरी महिमा अपरमपार भजन गाकर भजन संध्या का आगाज किया। गणपति लाज रखो हमारी, मेरा भोला है भंडारी, अगले वर्ष फिर आना और बप्पा मोरया भजन गाकर समां बांधा।
भजन संध्या में शिव और पार्वती के भजन गाकर श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। राधा कृष्ण, शिव और पार्वती की झांकियां आकर्षक का केंद्र बनीं। भजन संध्या में सनातन धर्मसभा मंदिर समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, सदस्य राज शर्मा, ओमानंद शर्मा, शशि शर्मा, रमन बहल, स्वास्तिक अस्पताल सुकाबाग की गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. दिव्या वर्मा के साथ दीपिका वर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणपति सेवा समिति के अध्यक्ष सचिन सूद ने पंडाल में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। इधर रामलीला मैदान में चल रहे बाल गणेश महोत्सव के दौरान हिमाचल के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार अजीत और संजीव सुकोश ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर गणपति भक्तों को खूब झुमाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें