फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देवी सिंह बने टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। मां हिमरी गंगा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन पधर के चुनाव रविवार को हुए। इसमें देवी सिंह उर्फ दीपू को अध्यक्ष चुना गया। चिंत राम सचिव, तिलक राज उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार कोषाध्यक्ष, संजय कुमार सहसचिव चुने गए।
विज्ञापन

सलाहकार के रूप में विकास कटोच का चयन हुआ। जिला परिषद सदस्य रविकांत को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मनीष ठाकुर और ठाकुर सिंह को दी गई। अड्डा इंचार्ज के पद पर गौरव ठाकुर और संजय कुमार चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवी सिंह और सचिव चिंत राम ने कहा कि यूनियन को बेहतरीन तरीके से चलाने की दिशा में कार्य किए जाएंगे।
समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। इसके लिए पुलिस व प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा। दोहराया कि पधर क्षेत्र में जो निजी वाहनों में सवारियां ढोई जा रही हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें