फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तलकेहड़ में श्रमदान से विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तलकेहड़ में श्रमदान से विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन

सड़क, सामुदायिक शौचालय, खेल मैदान, वाटिका का किया निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा की तलकेहड़ पंचायत में मनरेगा के तहत 300 महिलाओं ने कार्य कर 60 लाख के विकास कार्यों को रफ्तार दी है। चार मुख्य सड़कों का कार्य होने पर ग्रामीणों को जल्द एंबुलेंस सुविधा मिलेगी। इनमें दो सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सामुदायिक शौचालय, स्कूल में खेल मैदान और बुजुर्गों के लिए वाटिका का निर्माण भी किया जा रहा है। पंचायत सचिव रतन भारती ने बताया कि पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई गई 60 लाख रुपये की धनराशि से स्तैन, तलकेहड़ और मचकेहड़ के तहत आने वाले सातों वार्डों की लगभग तीन हजार आबादी को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिला है। वार्ड सदस्य इंदिरा देवी, सकीना, संजू, सरोज, रजनी देवी, अनीता और संजय कुमार ने बताया कि चार सौ से अधिक कूड़ादान भी वार्डवासियों को वितरित कर पंचायत में स्वच्छता की अलख जगाई है। प्राथमिक पाठशाला स्तैन में खेल मैदान और बुजुर्गों के लिए वाटिका भी मनरेगा कार्य से बनाई गई।
विज्ञापन


पंचायत में दो सौ महिलाओं को मिला रोजगार
तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका ने बताया कि महिला उत्थान पर भी यथासंभव कार्य हुए हैं। लगभग दो सौ महिलाओं को समूह में जोड़कर इनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार लाया गया है। तीन सौ मनरेगा कामगारों को 120 दिन के रोजगार के साथ पंचायत में करीब 60 लाख के विकास कार्य भी पूरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें