फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आपदा प्रभावितों की मदद के लिए चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिले में आपदा से प्रभावित परिवारों को वस्त्र, राशन और बर्तन उपलब्ध करवाने के लिए उपमंडल की 55 पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लदरूहीं स्थित अन्नपूर्णा, आरती, स्वास्तिक ग्राम संगठन और रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर की महिलाएं सामग्री एकत्रित कर रही हैं। इसी सप्ताह जिला प्रशासन के माध्यम से थुनाग, सराज, धर्मपुर और गोहर के अलावा करसोग में प्रभावित परिवारों तक सामग्री पहुंचाई जाएगी। बुधवार को अन्नपूर्णा ग्राम संगठन की प्रधान लीला धीमान, अन्नपूर्णा समूह की प्रधान गीतांजलि, आदर्श समूह की प्रधान अनीता देवी, स्वास्तिक ग्राम संगठन की अंजना कुमारी और आरती ग्राम संगठन की प्रधान मंजू ने बताया कि लदरूहीं पंचायत भवन में यह राहत सामग्री एकत्रित कर ली गई है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण शर्मा ने बताया कि इसी सप्ताह सामग्री जिला प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें