फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बालीचौकी के जीरो चौक पर देव बांधेंगे सुरक्षा गांठ

विज्ञापन
अराध्य देवता महर्षि मार्कंडेय बालीचौकी में परिक्रमा कर सुरक्षा कार बांधते हुए। संवाद
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। उपमंडल बालीचौकी के जीरो चौक पर क्षेत्र को विपदाओं और बुरी शक्तियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से दुर्गा पाठ का आयोजन शुरू किया गया है। इस धार्मिक आयोजन के तहत रात्रि के समय आराध्य देवता महर्षि मार्कंडेय की अगुवाई में देवनीति के अनुसार एक निश्चित सीमा में परिक्रमा की जाएगी और सुरक्षा की गांठ बांधी जाएगी। इस दौरान पारंपरिक विधियों का निर्वाह किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते वर्ष बरसात के दौरान बालीचौकी के जीरो प्वाइंट क्षेत्र में दर्जनों मकान ढह गए थे, जिससे क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह देवकृपा का ही परिणाम था कि कुछ ही सेकेंड में चार मंजिला भवन गिर जाने के बावजूद कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
भवन मालिक बली राम और वीर सिंह भारद्वाज ने बताया कि उनका चार मंजिला मकान अचानक ढह गया था। हादसे से लगभग 20 मिनट पहले तक उस भवन में एक दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे। भवन मालिक वीर सिंह ने कहा कि जनकल्याण और क्षेत्र की सुख-शांति के लिए यह शांति यज्ञ और दुर्गा पाठ का आयोजन किया गया है। महर्षि मार्कंडेय की अगुवाई में की गई परिक्रमा और सुरक्षा कार को पूरे वर्ष के लिए क्षेत्र की रक्षा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस देवकार से बुरी शक्तियों का प्रभाव समाप्त होता है और क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होती। देव समाज में इस प्रकार के आयोजन को अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें