तीर्थस्थली मणिकर्ण के लिए देवलुओं संग रवाना होते हुए सराज घाटी के श्री विष्णु देव मतलोडा । स्त
- फोटो : पुस्तक का विमोचन करते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना।
गोहर (मंडी)। सराज घाटी के प्रसिद्ध आराध्य श्री विष्णु देव मतलोड़ा पूरे लाव-लश्कर और हारियानों के साथ चोहट कोठी से तीर्थस्थल मणिकर्ण के लिए रवाना हुए। यात्रा का शुभारंभ परंपरागत देव वाद्य यंत्रों की गूंज और विधिवत पूजा-अर्चना के बीच हुआ। देवता की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में देवलू, हारियान और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे रास्ते में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
देवता का मणिकर्ण पहुंचने का कार्यक्रम 29 अप्रैल को निर्धारित है। यात्रा के दौरान देवता विभिन्न पड़ावों पर विराजमान होंगे और देवलुओं के साथ रात्रि विश्राम करेंगे। मणिकर्ण पहुंचने के बाद 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्री विष्णु देव का पवित्र स्नान होगा। इसे लेकर देवलुओं और श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।
लंबे समय के बाद देवता का मणिकर्ण में स्नान समारोह होने जा रहा है। देवता के कारकूनों ने बताया कि यात्रा के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। देव रथ को विशेष रूप से सजाया गया है और स्नान से पूर्व मणिकर्ण में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। देवता के साथ कमेटी सचिव पुष्प राज शर्मा, जज ओम प्रकाश, प्रधान डोले राम और अध्यक्ष ओम प्रकाश शामिल हैं। संवाद