फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धनियारा में मनाया देव काशला मेला

विज्ञापन
तुंगल घाटी के धनियारा गांव में आयोजित देव काशला मेले में खरीदारी करते लोग। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। तुंगल क्षेत्र के धनियारा गांव में रविवार को देव काशला को समर्पित पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों देवलुओं और कारदारों की अगुवाई में देव काशला के रथ को भंडार गृह से निकाल कर मंदिर में विराजमान किया। देवता के दर्शन और उनका आशीर्वाद लेने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुंचे।
विज्ञापन

देव कमेटी के पुजारी गुलाब सिंह ठाकुर और स्थानीय निवासी बीएस भारद्वाज ने बताया कि मेले के आयोजन पर गांव में विभिन्न तरह की दुकानें सजाई गईं। देव काशला का यह मेला सदियों से चलता आया है। मेले का इतिहास बहुत पुराना है। स्थानीय निवासी दयाराम ठाकुर और लक्ष्मण दास ने कहा कि ईष्ट देव काशला की कृपा इलाका वासियों पर हमेशा बनी रही है। ग्रामीणों के प्रयास से मेले का आयोजन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें