फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महाशिवरात्रि के कारज शुरू करने के लिए आज रवाना होंगे देव कमरुनाग

विज्ञापन
बड़ा देव कमरूनाग। - फोटो : 1
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मंडी के देवकारज शुरू करने के लिए बड़ा देव कमरुनाग शुक्रवार को गोत गांव में पुजारी बोधराज के घर से रवाना होंगे। इस बार देवता के साथ गूर नहीं बल्कि पुजारी बोधराज मंडी जाएंगे। देवता के मंडी आगमन को लेकर उनके भक्तों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

बड़ादेव यजमानों के घरों में मेहमाननवाजी निपटाते हुए आगामी 14 फरवरी को छोटी काशी में प्रवेश करेंगे। राज देवता माधोराय से भव्य मिलन के साथ देव कमरुनाग मंडी महाशिवरात्रि के कारज शुरू करेंगे। देवता ने अपने गूर और देवलुओं को साफ निर्देश दिए हैं कि भगवान माधोराय से मिलन के बाद वह टारना मंदिर में पूरे मेले के दौरान भक्तों को दर्शन देंगे। मेला समाप्त होने पर देवता टारना मंदिर से सीधा सेरी चानणी में भक्तों को दर्शन देने के बाद यजमानों (भक्तों) के घरों मेहमाननवाजी निभाएंगे।
देव कमरुनाग के मंडी पहुंचते ही महाशिवरात्रि पर्व में शुरू होता है। देवता अन्य देवताओं की भांति पड्डल में नहीं बल्कि टारना की पहाड़ी पर विराजमान होते हैं। बड़ादेव कमरुनाग के प्रति हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है। पुजारी बोधराज ने बड़ादेव कमरुनाग के शुक्रवार को मंडी महाशिवरात्रि के लिए रवाना होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें