फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: काष्ठकुणी शैली में देव गहरी मंदिर तैयार

विज्ञापन
जोगिंदरनगर के हराबाग में तैयार प्राचीन काष्ठ शैली से बना महर्षि देव गहरी का भव्य मंदिर। स्त्रोत
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के हराबाग गांव में जनसहयोग और करीब दो करोड़ रुपये की लागत से हिमाचल की प्राचीन काष्ठकुणी शैली में महर्षि देव गहरी का मंदिर बनकर तैयार हो गया है। सराज के शिल्पकारों ने तीन वर्षों की मेहनत से देवदार की लकड़ी पर देवता, नाग, फूल और पहाड़ी लोक संस्कृति की बारीक नक्काशी उकेर कर इसे अद्भुत रूप दिया है। रविवार को ढोल-नगाड़ों के साथ देवता का रथ इस नए मंदिर में विराजमान होगा।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान बीरी सिंह और उपप्रधान जगेश्वर ने बताया कि दशकों पुराने इस आस्था केंद्र में देवता का रथ पूरे लाव-लश्कर के साथ विराजमान होगा, जिसके लिए प्रदेश भर के लोगों को आमंत्रित किया गया है। कोषाध्यक्ष मुकेश के अनुसार मंदिर निर्माण में हिमाचली संस्कृति की झलक उकेरी गई है और इसे धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए स्थानीय लोगों ने तन-मन-धन से सहयोग दिया है।
धार्मिक आयोजन की गरिमा बनाए रखने के लिए कड़े नियम भी लागू किए गए हैं। महर्षि देव गहरी मंदिर के नड़ पवन कुमार ने स्पष्ट किया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में नशे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। देवता के आदेशों की अवहेलना करने पर 50 हजार रुपये का भारी जुर्माना वसूला जाएगा और अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें