पंडोह (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देउरी के विद्यार्थियों का नए भवन में कक्षाएं शुरू होने का इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। नए भवन में कक्षाएं लगते ही स्कूल परिसर विद्यार्थियों की चहल-पहल से गुलजार हो गया। आधुनिक सुविधाओं से तैयार भवन में पढ़ाई शुरू होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह नजर आया।
नए भवन में विद्यार्थियों को पहले की अपेक्षा बेहतर और सुविधाजनक माहौल मिलेगा। पहले दिन विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लंबे समय से नए भवन में कक्षाएं शुरू होने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए बुधवार का दिन खास रहा। स्कूल के छात्र महेंद्र पाल और छात्राओं पूजा व निशा देवी ने नए भवन में कक्षाएं शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाओं के बीच पढ़ाई करने से विद्यार्थियों को अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
उधर, उपनिदेशक शिक्षा यशवीर ने बताया कि स्कूल के नए भवन में कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है।
विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाओं और अनुकूल वातावरण में शिक्षा प्रदान की जा रही है।
देउरी स्कूल के नए भवन के कंप्यूटर कक्षा में पढ़ाई करते हुए विद्यार्थी। संवाद