फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कांढा गांव में पकड़ी देसी और अंग्रेजी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कांढा गांव में पकड़ी देसी और अंग्रेजी शराब
विज्ञापन

आठ पेटी देसी, छह बोतलें अंग्रेजी शराब की पकड़ीं
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। आबकारी विभाग मंडी और जोगिंद्रनगर की टीम ने संयुक्त रूप से धर्मपुर उपमंडल के कांढा गांव में छापा मारकर कर दो दुकानों में अवैध रूप से रखी देसी और अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पुलिस के सहयोग से आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव को देखते हुए आबकारी और पुलिस विभाग जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे हैं। आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को धर्मपुर उपमंडल के कांढा गांव में दो दुकानों में छापे मारे। यहां बेचने के लिए रखी ऊना नंबर वन की आठ पेटी जबकि देसी शराब की चार और अंग्रेजी शराब की छह बोतलें बरामद कीं। विभाग ने आबकारी अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छापामारी दल का नेतृत्व विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा, अधिकारी ललित मोहन, तमन्ना भारती, राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी डेविट मोहन ने किया। इसके अलावा टीम में सहायक प्रकाश चंद और रमेश कुमार भी मौजूद रहे। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त मनोज डोगरा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते टीमें लगातार सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें