गोहर (मंडी)। पर्यावरण दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहल में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपायुक्त ने सबसे पहले पौधरोपण किया। इसके बाद विद्यार्थियों और उनकी माताओं ने भी पौधरोपण किया।
कुल 60 पौधे रोपे गए। वन विभाग की टीम भी मौके पर उपस्थित रही। उपायुक्त ने सभी से पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया। इसके बाद उपायुक्त ने विद्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों को विद्यालय के विकास के लिए उचित कदम उठाने को कहा।
कार्यक्रम में चच्योट उपमंडल के उपमंडलाधिकारी लक्ष्मण कनेट, उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक यशवीर धीमान, उपनिदेशक शाखा (शिक्षा) मीना राठौर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य धनेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद