फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मतदान केंद्र में बदलाव पर सियासी दलों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

Thu, 19 Sep 2024 11:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बुधवार को जिला के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला मंडी के 10 विधानसभाओं क्षेत्र में नए मतदान केंद्र बनाने और पुराने मतदान केंद्रों के भवनों में बदलाव करने के लिए मिले प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में इन प्रस्तावों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में स्वीकृति के लिए भेजने पर चर्चा की गई। यह प्रस्ताव जिला मंडी के सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एसडीएम) की ओर से विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार 1500 से अधिक मतदाता की संख्या होने पर ही वहां नया मतदान केंद्र खोला जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझाव पर भी गौर किया जाएगा। बैठक में तहसीलदार निर्वाचन राजेश शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन राजेश जोशी के अलावा सीपीआई (एम) पार्टी से गोपेंद्र कुमार, कांग्रेस से उपेंद्र शर्मा और संजय शर्मा, भाजपा से करनवीर कौंडल और अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें