फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में दांतों के रोगियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेक मशीनरी पहुंचने से आरसीटी के लिए खत्म हुआ लंबा इंतजार
विज्ञापन

दांतों की सर्जरी और अन्य रोगों के उपचार के लिए मरीजों को घर द्वार पर मिलने लगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में दंत रोगियों को अब बड़ी राहत मिलने लगी है। अस्पताल में हाईटेक मशीनरी पहुंचने से दांतों की आरसीटी (रूट कैनाल ट्रीटमेंट) के लिए लंबा इंतजार खत्म होने की उम्मीद है। साथ ही दंत सर्जरी के मरीजों को भी अब अधिक समय तक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। लगभग 70 हजार रुपये मूल्य की आधुनिक मशीनरी के अस्पताल में उपलब्ध होने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।
अस्पताल की दंत ओपीडी में प्रतिदिन 60 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इन मरीजों को त्वरित और आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी अशोक सूद और उनके भाई तिलक राज सूद ने, स्थानीय अस्पताल प्रशासन और रोटरी क्लब के आह्वान पर, दो हाईटेक मशीनें उपलब्ध करवाई हैं। इन मशीनों के आने से आरसीटी सहित अन्य दंत रोगों के उपचार में काफी सुविधा मिलेगी।अस्पताल में दांतों के डिजिटल एक्स-रे की सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। अब डेंचर (कृत्रिम दांत) तैयार करने और लगाने की प्रक्रिया भी नई तकनीक से और आसान हो जाएगी। दंत ओपीडी में स्थापित डेंचर मशीन की मदद से मरीजों को नए दांत लगाने की प्रक्रिया सरल और अधिक प्रभावी हो जाएगी। संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को पहले आरसीटी के लिए एक माह से अधिक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की दंत ओपीडी में दो हाईटेक मशीनों के उपलब्ध होने से अब दंत रोगों का उपचार अधिक त्वरित और आसान होगा। नई तकनीक के माध्यम से दंत सर्जरी भी उपमंडलीय अस्पताल में की जा सकेगी। -डॉ. विकास नाथ, एसएमओ, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें