फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संजौली के मस्जिद विवाद के खिलाफ जोगिंद्रनगर में प्रदर्शन

Thu, 12 Sep 2024 07:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन के लिए एकत्रित लोग। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शिमला के संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर बुधवार को जोगिंद्रनगर में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से उचित कार्रवाई की मांग की। बुधवार को देवभूमि संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने शहर में रोष रैली निकाली और प्रदेशभर में अवैध मस्जिद निर्माण पर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर जोगिंद्रनगर में धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम मनीश चौधरी को भी ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार से आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष अजय धरवाल, शांति स्वरूप, खुशबू सहित शहर और उपमंडल के प्रबुद्ध नागरिकों ने संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर आवाज बुलंद की। जोगिंद्रनगर हुए इस धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। एहतियातन खुफिया विभाग भी धरने प्रदर्शन में शामिल लोगों की निगरानी करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें